LDC/ एलडीसी के 1500 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन
संयुक्त भर्ती बोर्ड रोजगार सेवा और जनशक्ति निदेशालय योजना, त्रिपुरा ने लोअर डिविजन क्लर्क ग्रुप सी नॉन गजेटेड के पंद्रह सौ रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे है। उक्त पदों पर आवेदन करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 20 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों पर भर्ती हेतु योग्यता/Qualification
उक्त पदों पर भर्ती हेतु कैंडिडेट किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होने चाहिए तथा साथ ही कंप्यूटर पर ऑपरेटिंग सिस्टम का ज्ञान और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज के साथ-साथ अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की रफ्तार से टाइपिंग कार्य करने में दक्ष होना चाहिए ।
आवेदन प्रक्रिया/ Application
process
आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://employment.tripura.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क/Application Fees-
जनरल कैटेगरी के आवेदकों को भर्ती हेतु ₹300 का शुल्क जमा कराना होगा तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी उक्त भर्ती में निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
आयु सीमा/ Age limit
जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 41 साल के बीच में मांगी गई है। जबकि आरक्षी तथा अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतन एवं भत्ते/ Salary
चयनित उम्मीदवारों को वेतन 5700 से 24000 रुपए प्रति माह के मध्य दिया जाएगा ।
चयन प्रक्रिया/ Selection Process-
अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सफल होने के लिए 3 सिलेक्शन प्रोसेस से गुजरना होगा दो लिखित परीक्षा इंटरव्यू के इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा ।
अभ्यर्थियों से
अनुरोध है अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन
करने के पश्चात ही आवेदन करें
भर्ती नोटिफिकेशन
के लिए लिंक पर क्लिक करें-
https://drive.google.com/file/d/1LFb4MuxvtoCRBOxofgIWoCDcHiUwzOda/view








