LDC Vacancy new Post 1500

 LDC/ एलडीसी के 1500 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

संयुक्त भर्ती बोर्ड रोजगार सेवा और जनशक्ति निदेशालय योजना, त्रिपुरा ने लोअर डिविजन क्लर्क ग्रुप सी नॉन गजेटेड के पंद्रह सौ रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे है। उक्त पदों पर आवेदन करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी 20 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।



पदों पर भर्ती हेतु योग्यता/Qualification

 

उक्त पदों पर भर्ती हेतु कैंडिडेट किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से माध्यमिक या समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होने चाहिए तथा साथ ही कंप्यूटर पर ऑपरेटिंग सिस्टम का ज्ञान और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज के साथ-साथ अंग्रेजी में 30 शब्द प्रति मिनट की रफ्तार से टाइपिंग कार्य करने में दक्ष होना चाहिए 

आवेदन प्रक्रिया/ Application process

 

आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://employment.tripura.gov.in/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क/Application Fees-

 

जनरल कैटेगरी के आवेदकों को भर्ती हेतु ₹300 का शुल्क जमा कराना होगा तथा आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी उक्त भर्ती में निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा/ Age limit

 

जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 41 साल के बीच में मांगी गई है। जबकि आरक्षी तथा अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

वेतन एवं  भत्ते/ Salary

 

चयनित उम्मीदवारों को वेतन 5700 से 24000 रुपए प्रति माह के मध्य दिया जाएगा 

चयन प्रक्रियाSelection Process-

 

अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में सफल होने के लिए 3 सिलेक्शन प्रोसेस से गुजरना होगा दो लिखित परीक्षा इंटरव्यू के इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा 

    अभ्यर्थियों से अनुरोध है अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन करने के पश्चात ही आवेदन करें। 

 

भर्ती नोटिफिकेशन के लिए लिंक पर क्लिक करें-

 https://drive.google.com/file/d/1LFb4MuxvtoCRBOxofgIWoCDcHiUwzOda/view


Birth certificate online

राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र

Rajasthan Birth Certificate Online


   
  

 

    राजस्थान में जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें यदि आप राजस्थान के निवासी हैं तथा बहुत समय से राजस्थान का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने का प्रयास कर रहे हैं तो अब आपके लिए खुशखबरी है राजस्थान सरकार ने जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बढ़ाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है कोरोना की समय आपको ऑफिस में जाकर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है आप घर बैठे हैं ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

जन्म प्रमाण पत्र का उद्देश्य-


      जन्म प्रमाण पत्र एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो आपके जन्म के प्रमाण के रूप में काम आता है। राज्य सरकारों ने जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेज साथ के रूप में अनिवार्य कर दिया है जिसे आप अपने जन्म के प्रमाण के रूप में किसी भी सरकारी विभाग में लगाकर वहां पर सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं यह एक माननीय दस्तावेज आत है । वर्तमान समय में जन्म देने वाले बच्चे को जन्म प्रमाण पत्र बनाना अनिवार्य कर दिया गया है बच्चे का जन्म घर में हो या अस्पताल में दोनों ही स्थिति में जन्म प्रमाण पत्र को बनवाना अनिवार्य होता है।



        सरकार द्वारा पूर्व में जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑफलाइन आवेदन करना होता था परंतु अब सरकार द्वारा जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन पोर्टल शुरू कर दिया गया है जहां से आप जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और घर बैठे अपना जन्म प्रमाण पत्र पा सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र का उद्देश्य ऑनलाइन पोर्टल शुरू करने का उद्देश्य जन्म प्रमाण पत्र बनाने में आ रही परेशानी को दूर करना है । इस पोर्टल से व्यक्ति के समय और पैसे दोनों की समान रूप से बचत हो गई । कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने मोबाइल की सहायता से जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है। जन्म प्रमाण पत्र के लिए आपको किसी दलाल के संपर्क में भी नहीं आना होगा बहुत ही कम समय में जन्म प्रमाण पत्र बनकर आपके पास आ जाएगा ।



इस तरह से कर सकते हैं आप ऑनलाइन अप्लाई-


      बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना आवश्यक होता है। यदि कोई व्यक्ति 21 दिनों के भीतर आवेदन कर देता है तो उसे किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं कराना होता है।


  • यदि जन्म के 21 दिनों के बाद आवेदन करते हैं तो शुल्क के रूप में ₹20 का आपको भुगतान करना होगा ।
  • राजस्थान जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको राजस्थान सरकार द्वारा प्रारंभ की गई वेबसाइट पहचान https://pehchan.raj.nic.in/pehchan1/Mainpage.aspx  पर आवेदन करना होगा ।
  • यहां पर आपको आवेदन हेतु दिशा निर्देश दिए जाएंगे जिनका जिनको आपआधिकारिक वेबसाइट पर आपको आमजन आवेदन प्रपत्र भरे पर क्लिक करना होगा ।


  • वेबसाइट पर आपको आवेदन हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं जिसे आप अच्छी तरह से पढ़ कर आवेदन के लिए अप्लाई कर सकते हैं ।
  • उसके बाद आपको नए आवेदन हेतु पर क्लिक करना होगा तथा कैप्चर डालना होगा ।
  • क्या डालने के बाद एक अलग तरीके का पेज आपके सामने आ जाएगा जिसमें आपको जन्म प्रमाण पत्र तथा अपने से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी भरकर सबमिट करना होगा ।
  • आवेदन करने के बाद आवेदन का क्रमांक संख्या आपके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा प्राप्त हो जाएगी ।

जन्म प्रमाण पत्र का नमूना



आवश्यक दस्तावेज-

  • जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो निम्न है
  • बच्चे के माता का आधार कार्ड
  • बच्चे के पिता का आधार कार्ड
  • स्थाई निवास हेतु प्रमाण पत्र
  • बच्चे के जन्म का प्रमाण हेतु अस्पताल डिस्चार्ज सर्टिफिकेट


       उपरोक्त दस्तावेज जमा कराने के 10 से 15 दिन के भीतर आपका जन्म प्रमाण पत्र बन कर वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा जहां से आप से डाउनलोड कर सकते हैं इसके लिए आपको डाउनलोड सर्टिफिकेट के विकल्प पर क्लिक करना होगा और उसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आप अपना पंजीकरण नंबर भरना होगा पंजीकरण नंबर बनने के बाद आप महाशय जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं ।

SSC CHSL Notification 2020

कर्मचारी चयन आयोग वैकेंसी 2020/ SSC CHSL Notification 2020



कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (SSC CHSL Notification) भर्ती परीक्षा 2020-21 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है  एसएससी की परीक्षा का इंतजार कर रहे अभ्यार्थी आयोग की वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं 

  ऐसे अभ्यर्थी जो एसएससी द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योगिता की पात्रता रखते हैं भारत के सभी राज्य की स्थानीय निवासी जो निर्धारित पात्रता रखते हैं इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं  सभी उम्मीदवारों से निवेदन है कि आवेदन करने से पूर्व सभी प्रकार की जानकारी एसएससी की वेबसाइट द्वारा पढ़ ले एवं अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें उसके बाद ही आवेदन करें  

पदों का नाम/(Name of Posts)

लोअर डिविजन क्लर्क एलडीसी जूनियर सचिवालय सहायक

डाटा सहायक पिए 

डाटा एंट्री ऑपरेटर

डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड 

 आवेदन करने के लिए महत्वपूर्ण तिथियां/ Important Dates For  Exam

ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ


06-11-2020


ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि


15-12-2020


आवेदन की ऑनलाइन रशीद पाने की अंतिम तिथि


15-12-2020


ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि


17-12-2020


ऑफलाइन चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि


19-12-2020


बैंक चालान से आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि


21-12-2020


टीयर-1 के लिए सीबीटी की तिथि


12-04-2021  से  27-04-2021


टीयर -2 के लिए लिखित परीक्षा की तिथि


अभी जारी नहीं की गई है।

आयु सीमा/ (Age Limit & Relaxation)

अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 1 जनवरी 2021 को 18 से 27  के मध्य होनी चाहिए 

ऐसीएसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी अभ्यर्थियों को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी  

चयन प्रक्रिया/(Selection Process)

एसएससी द्वारा उक्त भर्ती प्रक्रिया में 3 चरणों में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी जिसमें उत्तीर्ण उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा

इसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा टियर वन, वर्णनात्मक पेपर टियर 2 और कौशल परीक्षा टाइपिंग टेस्ट के अनुसार अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा

वेतनमान/ सैलरी (Salary)

वेतनमान 19900 से 92300 के मध्य रहेगा

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

  1. सर्वप्रथम होम पेज पर SSC CHSL Exams 2020 नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें और उसे ध्यान पूर्वक पढ़ ले
  2. तत्पश्चात आपके सामने एक ऑनलाइन फॉर्म का विंडो ओपन हो जाएगा इसमें आप अपनी सारी जानकारी भर दें
  3. हम आपको डाक्यूमेंट्स में अपनी फोटो तथा अपने हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे तथा जानकारी दर्ज करके सबमिट करना होगा।
  4. अब आपको शुल्क जमा कराना होगा शुल्क जमा कराने के लिए आप डेबिट कार्ड क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  5. इस तरह आपका फॉर्म ऑनलाइन सबमिट हो जाएगा।

 


परीक्षा शुल्क/ 

(Application Fees)

इस परीक्षा के लिए कई बार कई अभ्यर्थियों के लिए 100/- Rs. परीक्षा शुल्क रखा है तथा कई वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क उपलब्ध है

 अभ्यर्थियों से निवेदन है की आवेदन करने से पूर्व एसएससी की वेबसाइट पर सभी आवश्यक जानकारी पढ़ ले उसके बाद ही आवेदन करें




LDC Vacancy new Post 1500

  LDC/ एलडीसी   के  1500  पदों   पर   भर्ती   के   लिए   मांगे   आवेदन संयुक्त भर्ती बोर्ड रोजगार सेवा और जनशक्ति निदेशालय योजना, त्रिपुरा न...