PVC Adhar Card benefits

 नए PVC आधार कार्ड के लिए ऐसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, जानें इसके फायदे


अब आपको यह एक नए अवतार में मिल रहा है जिसके आपको अलग से लैमिनेट कराकर नहीं रखना होगा। आधार बनाने वाली संस्था ने पीवीसी आधार कार्ड बनाने की सुविधा शुरू कर दी है इसे आप अपने साथ में रखकर कहीं भी घूम सकते हैं ।आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा अपने नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र होता है । वह 12 अंकों का एक विशिष्ट संख्या युक्त होता है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण जारी करता है। भारत सरकार ने कहा है मेरा आधार मेरी पहचान ।


भारत का कोई भी व्यक्ति आधार के लिए अपना नामांकन करा सकता है इसके बाद यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित सत्यापन की प्रक्रिया पूरे होने पर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा उसे आधार कार्ड जारी किया जाता है आधार कार्ड में प्रत्येक व्यक्ति केवल एक ही बार नामांकन करवा सकता है। आधार कार्ड में आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करवाना होता है जिससे आधार कार्ड गुम हो जाने की स्थिति पर उन मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करके आप ऑनलाइन पुनः वापस हेलोआधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।


आधार कार्ड में व्यक्ति की मूल जानकारी जैसे बायोमेट्रिक जानकारी तस्वीर फिंगरप्रिंट वायरस स्कैन से संबंधित जानकारी संग्रहित होती है । मौजूदा समय में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेजों में से एक है पहले यह एकमात्र कागज का कार्ड होता था लेकिन धीरे-धीरे आधार कार्ड एक बैंक एटीएम की तरह उपयोग में लिया जा रहा है । 


भारत सरकार द्वारा जब आधार कार्ड जारी किया गया था तब यह एक कागज पर मुद्रित करके दिया जाता था जिसमें कई लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ा जैसे गीला हो जाने पर नष्ट हो जाना फोटो प्रिंट खराब होना संख्या की शाही सही नहीं होने से संख्या दिखाई ना देना फोटो अच्छी तरह दिखाई ना देना पता स्पष्ट दिखाई ना देना इस तरह की कई परेशानियों का सामना लोगों को करना पड़ रहा था आधार कार्ड अधिक नया अवतार में मिल रहा है जिसे आपको अलग से लैमिनेट नहीं कराना पड़ेगा। आधार बनाने वाली संस्था ने पीवीसी आधार कार्ड बनाने आरंभ कर दिया गया है जिसे आप अपनी पॉकेट में रख कर कहीं भी घूम सकते हैं।

नए आधार कार्ड में ये है खास 


 आधार पीवीसी कार्ड पूरी तरह से मौसम प्रूफशानदार प्रिंट और लैमिनेटेड है। आप अब इसे हर जगह ला सकते हैंबिना बारिश की चिंता की है कि इसे कोई नुकसान ना हो जाए यूआईडीआई ने आपको अपना आधार ऑनलाइन ऑर्डर कर घर मंगवाने की सुविधा भी दी है । प्लास्टिक कार्ड के रूप में नया आधार टिकाऊ हैदिखने में आकर्षक है और लेटेस्ट सिक्योरिटी फीचर्स से लैस है।

 सिक्योरिटी फीचर्स में होलोग्रामगिलोच पैटर्नघोस्ट इमेज और माइक्रोटेक्स्ट होगा। इस कार्ड को बनाने के लिए 50 रुपये का खर्च देना होगा।



आधार कार्ड की आवश्यकता किन-किन चीजों में है आइए जानते हैं-

  1. पासपोर्ट जारी करने के लिए
  2. जनधन खाता खोलने के लिए
  3. ट्रेन टिकट बुक करवाने के लिए
  4. परीक्षाओं में बैठने के लिए
  5. स्कूल कॉलेज में प्रवेश के लिए
  6. पीपीएफ की निकासी के लिए
  7. डिजिटल लॉकर के लिए
  8. छात्रवृत्ति के लिए
  9. सिम खरीदने के लिए
  10. आइटीआर रिटर्न के लिए
  11. डिमैट अकाउंट खुलवाने 
  12. भामाशाह कार्ड के लिए
  13. बैंक में खाता खुलवाने के लिए
  14. पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाने के लिए
  15. बिजली पानी का कनेक्शन लेने के लिए
  16. गैस कनेक्शन लेने के लिए के लिए
  17. पैन कार्ड के आवेदन के लिए
  18. अन्य कई प्रकार की सुविधाएं जो भारत सरकार तथा राज्य सरकार के अंतर्गत आती हो उन सभी के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता लागू कर दी गई है ।
इस प्रकार से पा सकते हैं नया पीवीसी आधार कार्ड

  • आधार पीवीसी कार्ड पाने के लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाना पड़ेगा ।
  • यहां पर आपको 'My Aadhaar' माय आधार के सेक्शन में जाकर 'Order Aadhaar PVC Card पर सेलेक्ट करना होगा
  • इसके बाद आपके आधार का 12 डिजिट का नंबर डालना होगा।
  • सिक्योरिटी कोड के लिए आपको दिया गया कैप्चा भरना होगा भरना होगा तथा ​Send OTP पर क्लिक करना होगा ।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जो आपको वेबसाइट पर डालना होगा और सबमिट करना होगा ।
  • आपके सामने आपके पीवीसी आधार कार्ड का एक्टिव आएगा ।
  • इसके बाद आप पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे जहां पर आपको ₹50 की फीस जमा करानी होगी।
  • पेमेंट पूरा होने के बाद आपके कार्ड का आर्डर प्रोसेस पूरा हो जाएगा ।

          प्रोसेस हो जाने के बाद यूआईडीएआई 5 से 10 दिन के भीतर आपका आधार कार्ड प्रिंट करके भारतीय डाक को सुपुर्द करवाकर स्पीड पोस्ट के जरिए आपके घर तक पहुंचा देगा । इसके अलावा आप नीचे दिए गए लिंक के जरिए सीधे ऑनलाइन भी आधार कार्ड को पीवीसी कार्ड पर प्रिंट दे सकते हैं और अपने घर पर मंगवा सकते हैं ।

आधार कार्ड गुम हो जाने या चोरी हो जाने पर इस प्रकार से पा सकते हैं दोबारा-

यूआईडी की तरफ से आपको आधार कार्ड गुम हो जाने या चोरी हो जाने पर रिप्रिंट करवाने की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है यूआईडीएआई की वेबसाइट से आप ₹50 का शुल्क भरकर 5 दिन के भीतर अपना आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं इसके लिए आपको वर्चुअल आईडेंटिफिकेशन नंबर पता होना चाहिए और साथ ही साथ आपका रजिस्टर मोबाइल नंबर भी आपके पास होना चाहिए यूआईडीआई की वेबसाइट पर आवेदन करने पर आपके मोबाइल के अंदर एक वन टाइम पासवर्ड आएगा आप उसका उपयोग करके अपना आधार रिप्रिंट करवा सकते हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

LDC Vacancy new Post 1500

  LDC/ एलडीसी   के  1500  पदों   पर   भर्ती   के   लिए   मांगे   आवेदन संयुक्त भर्ती बोर्ड रोजगार सेवा और जनशक्ति निदेशालय योजना, त्रिपुरा न...